बरेली, जुलाई 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि विद्या मंदिर बरेली द्वारा महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान के तहत पवित्र सावन के सोमवार को छोटी विहार स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी डा. गिरीश चंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्राचार्य आरएल सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक एवं आसपास के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुपूजन से हुई। ध्यान शिक्षक सतीश सेन ने सामूहिक प्राणायाम एवं ध्यान कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान एक ऐसा आंदोलन जो व्यक्ति के आत्मविश्वास से राष्ट्र की पुनर्रचना की एक दिव्य यात्रा है। यह आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.