पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- महाकाली टैक्सी यूनियन के संरक्षक देवराज शाह,प्रकाश भंडारी,खुशाल सिंह गुरौ, पुरन चंद्र उप्रेती की मौजूदगी में टैक्सी मालिकों व चालकों की एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को यूनियन की कार्यकारणी के लिए चुनाव कराए जाएंगे। टैक्सी यूनियन के आम चुनाव के लिए हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। मुकेश रावल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। संरक्षक देवराज शाह,प्रकाश भंडारी, खुशाल सिंह गुरौ,पुरन चंद्र उप्रेती को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जीवन सिंह जरमाल,किशन सिंह खाती,हिम्मत सिंह भंडारी,दीपक सिंह भंडारी,देवराज शाह,संजय कुमार,प्रकाश राम,किशन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...