मुंगेर, फरवरी 13 -- तारापुर,निज संवाददाता। महाशिवरात्रि एवं शहीद दिवस शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की। एसडीओ ने नगर पंचायत को धौनी और बंशीपुर के समीप ड्रॉप गेट बनाने तथा शहीद स्मारक एवं पंडाल स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि की शाम त्रिदेव सेवा सदन द्वारा आयोजित महाआरती में भीड़ की आशंका को देखते हुए सरकारी बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा। प्रशासन ने पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सभी जुलूसों को निर्धारित मार्ग और समय का पालन करना होगा। झांकियां या किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित थाना से अनुमति लेना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.