धनबाद, अप्रैल 6 -- झरिया। झरिया के आमला पाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर में शनिवार को महाअष्टमी की पूजा की गई। पुजारी राजू बनर्जी व पुरोहित तपन चक्रवर्ती ने विधिवत पूजन कार्य संपन्न कराया। मां का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। महिला श्रद्धालुओं ने देवी दुर्गा से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। महिलाएं देवी दुर्गा की मूर्ति के पैरों में सिंदूर लगाने के बाद और एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। शाम को दुर्गा की आरती और पूजा की गई। देर रात तक मां दुर्गा की प्रतिमा को को देखने के लिए भारी सख्यां में श्रद्धांलुओं की जुटती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.