बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। मौसम के बदलते मिजाज के साथ नौनिहालों पर मंडराते खसरा (मीजल्स) और रुबेला के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में आगामी 16 फरवरी से 27 फरवरी तक वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत कक्षा 1 से 5 तक के दो लाख से अधिक बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पिछले सप्ताह हुई समीक्षा बैठक के अनुसार, इस अभियान के लिए जिले के 2,610 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। विभाग ने 2,01,295 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान से पहले सभी स्कूलों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। होली के आसपास बढ़ जाता है प्रकोप चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बद...