मेरठ, जनवरी 4 -- फलावदा। थाना क्षेत्र के ग्राम महलका में जुए के अड्डे पर रेड पड़ गई। सयुक्त टीम ने मौके से चार जुआरियों को मोटी रकम के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कप्तान डॉ विपिन ताडा की सख्ती के चलते महलका में बंद हुए जुए के अड्डे का संचालन कई दिनों से चल हैं। जुए का अड्डा गुलजार होने के साथ दूरदराज के जुआरियों का जमावड़ा लगने लगा। खबर लगने पर स्वाट टीम ने महलका में थाना प्रभारी फलावदा संग छापा मारा। इस दौरान जुआरियों में हड़कंप मच गया। थाना दौराला और फलावदा की सीमा पर जंगल में जुए के अड्डे से महलका निवासी हिस्ट्रीशीटर कंबर, शेजी तथा मीरापुर निवासी साजिद, लावड़ निवासी दिलशाद को चालीस हजार रुपए की नगदी सहित पकड़ लिया गया। मौके से तीन बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। अन्य कई लोग मौ...