टिहरी, सितम्बर 20 -- भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र के महर गांव मल्ला में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। गांव के पास ही दिन दहाड़े गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने के बाद गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। गुलदार के डर से लोग दिन में भी बाहर निकलने में भी कतरा रहे है। घनसाली के महर गांव में बीते साल गुलदार ने गांव में तीन बच्चो को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद वन विभाग ने गांव में लगातार गस्त लगाने के साथ ही पिंजरा लगाया तथा शूटर तैनात करने के बाद गुलदार को मार गिराया था। लेकिन गांव में अब फिर से गुलदार की धमक से ग्रामीण भयभीत है। बीते शुक्रवार को ग्रामीण महिला शांति देवी व सुनीता देवी गांव के पास ही घास लेने गई थी, जहां अचानक गुलदार उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं के शोर मचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.