बक्सर, जनवरी 10 -- पेज- युवा के लिए चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मण डेरा स्थित खेल मैदान महर्षि श्याम सुंदर दास स्टेडियम का शुभ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बक्सर के लोकप्रिय सांसद सुधाकर सिंह एवं ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। स्टेडियम का निर्माण सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से बातचीत भी किया। उद्घाटन के अवसर पर ही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें नवाडेरा और चक्की की टीमें आमने-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.