हापुड़, अक्टूबर 8 -- हापुड़। जिले में महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर वाल्मीकि मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बाल्मीकि मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। दिनभर कभी रामायण का पाठ तो कभी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रेलवे स्टेशन, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, मेरठ गेट, सिकंदर गेट, वाल्मीकि नगर, गांव असौड़ा व बाबूगढ़ छावनी आदि में स्थित मंदिरों को वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। जहां सुबह से दोपहर तक मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके बाद दोपहर में सिकंदर गेट स्थित व...