सहरसा, मई 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के 141 वीं पावन जंयती समारोह के अवसर पर शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर से गाजे -बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होकर सदगुरू के जय घोष के साथ गुजरा। जिसके बाद मंदिर मे भव्य समारोह मे सदगुरू के चित्र पर पूष्पंजालि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महर्षि मेंहीं जंयती के अवसर पर आयोजित सत्संग मे प्रवचन करते हुए स्वामी महेशनंद जी महाराज ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस संतमत की परंपरा के संत थे। उन्हें गुरु महाराज के नाम से भी जाना जाता है। वे अखिल भारतीय संतमत सत्संग के गुरु थे। उन्होंने वेद , उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.