रांची, जनवरी 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित महर्षि मेहीं सत्संग आश्रम में शनिवार को रांची जिला संतमत सत्संग का दो दिनी 35वां वार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे भजन-कीर्तन और ईश-स्तुति से हुई। अधिवेशन में कुप्पाघाट (भागलपुर) के स्वामी प्रमोदजी महाराज, स्वामी डॉ निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी अभिषेक बाबा और स्वामी बालकृष्ण शामिल हुए। स्वामी निर्मलानंद ने कहा कि इस मानव शरीर का उपयोग भोग-विलास के बदले सत्संग और नेक कर्मों में करें। गुरु के सानिध्य से ही आत्मज्ञान मिलता है। मौके पर तपेश्वर केशरी, प्रो अवधेश भगत, सरयू केशरी, गायत्री देवी, दीपक केशरी, सिकंदर साहू, बलदेव केशरी और सागर केशरी आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.