पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दीवानगंज बिलरिया श्रीनगर स्थित महर्षि मेंही हृदय धाम में आयोजित तीन दिवसीय 16वें वार्षिक संतमत सत्संग अधिवेशन का शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। सत्संग के मुख्य वक्ता के रूप में कुप्पाघाट भागलपुर से पधारे स्वामी केदारनाथजी महाराज ने संबोधन में कहा कि मानव जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति है, जो केवल सद्गुरु की कृपा, सच्ची श्रद्धा और निरंतर ध्यान-अभ्यास से ही संभव है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को सादा जीवन, उच्च विचार और नियमित साधना अपनाने का संदेश दिया। वहीं स्वामी निरंजन बाबा जी महाराज ने अपने श्रीवचनों में मन की शुद्धि, सदाचार और आत्मचिंतन पर बल देते हुए कहा कि सत्संग एक ऐसा दर्पण है, जिसमें मनुष्य अपने भीतर की कमजोर...