सासाराम, मई 12 -- सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। 20वीं सदी के महान संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वी जयंती शहर की कोठा टोली मोहल्ले में संतमत सत्संग आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर सुबह पांच बजे से ही आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। जो नगर का भ्रमण किया। दोपहर में भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रवचन में शिव मूरत जी व दीपक कुमार ने महर्षि मेंही की जीवन वृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक कुमार, हरेराम तिवारी, शिव मूरत गुप्ता, सुनीला गुप्ता, गीता कुमारी, मुन्नी देवी, देवनारायण प्रसाद, चंद्र चौरसिया, विवेक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, पुष्पराज, चंदन कुमार, संतोष कुमार,महाराजो देवी, अयोध्या यादव, रवीन्द्र गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.