बांका, मई 12 -- बौंसी, निज संवाददाता। महर्षि मेंही धाम मणियारपुर आश्रम में संत सदगुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं पावन जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को पावन जयंती के अवसर पर संतमत सहित विभिन्न अनुयाईयों के द्वारा आकर्षक रथ के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। रथ पर सदगुरूदेव की झांकी के साथ विभिन्न संत विराजमान थे। आश्रम के वर्तमान आचार्य स्वामी श्री चतुरानंद महाराज के नेतृत्व में संतमत सत्संग आश्रम से मुख्य सड़क पर निकाली गई प्रभात फेरी में छोटे बड़े दर्जनों वाहनों के साथ अनुयाई शामिल हुए। इस दौरान जब तक जग में चांद सितारे अमर रहे गुरूदेव हमारे के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। बड़ी संख्या में संतमत के महिला पुरुष अनुयाई थे। प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ मनियारपुर आश्रम से निकलकर सिमरा मोड होते हुए डैम रोड होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.