अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 47 वां दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शुरु होगा। सम्मेलन का उ‌द्घाटन माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और विशिष्ट अतिथि के रुप में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव शामिल होंगे। परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष / जिलाध्यक्ष डा.मणि शंकर तिवारी ने आयोजन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद अयोध्या के संयोजकत्व में मंडल अयोध्या के समस्त प्रधानाचार्यों के सौजन्य से इस सम्मलेन का आयोजन किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय समिति संभाल रही है। सफल आयोजन के लिए 12 से अधिक समितियों का गठन क...