फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। महर्षि बाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। फतेहगढ़ में मुख्य मार्गौ पर शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्प बरसे। शाम को बाल्मीकि समाज के लोगों ने घरों में दीप जलाए और आतिशबाजी छोडृकर प्राकट्य उत्सव मनाया। महर्षि बाल्मीक शोभायात्रा कमेटी के सर्वेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा कैंट से शुरू हुयी। इस दौरान महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर सुंदर भजनों को गाते हुए श्रद्धालु मुख्य मार्गो पर आगे बढ़े। इस दौरान मुख्य मार्गो पर होते हुए यात्रा गोगाजी मंदिर पर समाप्त हुयी। महामंत्री भारत सिंह, विजय अनुरागी, दीपक राही, महेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर निषाद पार्टी ने बढ़पुर के एक कंपाउंड में महर्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.