अमरोहा, अक्टूबर 22 -- अमरोहा। आर्य समाज अमरोहा की यज्ञशाला में बुधवार को युग प्रर्वतक महर्षि दयानंद सरस्वती के 142वें परिनिर्वाण दिवस एवं वैदिक महापर्व दीपोत्सव के पर राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई। आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री ने सबके मंगलमययी जीवन के लिए कामना की। प्रवचन में कहा कि ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप, निराकार, सर्वशाक्तिमान, न्यायकारी, दयालु है। मुख्य यज्ञमान डा.गजेद्र पाल सिंह रहे। अनिल जग्गा एवं प्रो.अनिल रायपुरिया ने स्वामी जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठन सुभाष दुआ ने किया। आर्य समाज के नियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.