मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज मंसूरपुर में आर्य समाज के संस्थापक वेदों की ओर लौटो का युगान्तकारी संदेश देने वाले राष्ट्रचिन्तक महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयन्ती वैदिक परंपराओं के साथ मनाई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैदिक यज्ञ (हवन) द्वारा किया गया। यज्ञ का संचालन अनिल कुमार शास्त्री द्वारा विधिपूर्वक वैदिक रीति से किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रबंधक संदीप कुमार एवं अर्पित चैधरी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आहुति प्रदान की। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से राष्ट्र की उन्नति, समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा विद्यार्थियों के उज्ज्व...