औरंगाबाद, सितम्बर 1 -- कसौधन समाज के सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती कसौधन पंचायत सभा के तत्वावधान में दाउदनगर परिसर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव महेंद्र प्रसाद, मदनचंद प्रसाद, राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश और मदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। महर्षि कश्यप की आरती संपन्न हुई। अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने कहा कि महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलना ही समाज के लिए हितकारी होगा। राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश ने कहा कि हमें महर्षि कश्यप के जीवन को आत्मसात करना चाहिए तथा समाज को एकजुट होकर केंद्रीय सूची में अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने के लिए प्रयास करना चाहिए। जयंती समारोह का समापन करते हुए चेयरमैन मदन कुमार ने महर्षि कश्यप की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी उपस...