बिजनौर, अप्रैल 6 -- किरतपुर। गांव सिसौना में कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के गांव सिसौना में आयोजित कार्यक्रम का शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता का कर किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि कश्यप ऋषि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में कई झांकियां सम्मिलित रही ।कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह कश्यप,राजू कश्यप, जोली कश्यप, मानसिंह कश्यप, दीपक कश्यप,संजीव कश्यप, अरविंद कश्यप, जसराम सिंह कश्यप, ओम कश्यप आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.