विकासनगर, अक्टूबर 8 -- होशियार सिंह बुद्धू मल जैन इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉकस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज और अंडर-19 में बालिका वर्ग में होशियार चंद्र बुद्ध मल जैन इंटर कॉलेज विजयी रहा। इससे पहले प्रतियोगिता को उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-17 बालिका वर्ग में बोक्सा जनजाति शीशमबाड़ा और आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के मध्य खेला गया। इसमें बोक्सा जनजाति शीशमबाड़ा विजयी रहा अंडर-17 बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर और आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज ने जीत हासिल कर फाइनल प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सरस्वती विद्या मंदिर डाकपत्थर और राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला के मध्...