सासाराम, मई 15 -- सासाराम, नगर संवाददाता। प्रसिद्ध संत महर्षि अंजनेश महाराज का देहांत बुधवार की रात हो गया। उनके देहांत से जिले के अध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। ताराचंडी धाम स्थित अंजनेश आश्रम में गुरूवार को श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा रहा। उनके भतीजे रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। फिर एनएमसीएच, जमुहार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृत्यु का कारण हर्टअटैक बताया गया है। सुबह उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंजनेश आश्रम पहुंचे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया गया। तराचंडी से नगर भ्रमण की शुरूआत हुई। सागर, आलमगंज, चौक बाजार, शेरगंज होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.