महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस के सर्विलांस सेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किया। एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय में ढूंढे गए मोबाइल फोन को सत्यापन के बाद उनके मालिकों को सौंपा । बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत 26.33 लाख बताई गई है। नए साल के आगमन की बेला में गायब मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे खिल गए। पुलिस कार्यालय में एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि जिले में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए सर्विलांस सेल प्रभारी श्याम निवास राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, आईएमईआई ट्रैकिंग व सर्विलांस नेटवर्क की मदद से मोबाइल फोनों के लोकेशन को चिन्हित किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद कर विधिक प्रक्रिया पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.