महाराजगंज, नवम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज ग्राउंड पर सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जाति धर्म के 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह उनकी रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विधायकगण व अधिकारियों ने नव दम्पतियों को विवाह का प्रमाण पत्र देकर सुखमय जीवन की कामना की। विवाहस्थल पर हिन्दू धर्म की शादी के लिए बेदी बनाई गई थी। प्रत्येक बेदी पर चार-चार जोड़ों का विवाह छह पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ कराया गया। इसके साथ ही पूरब दिशा में बौद्ध धर्म के जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से हुआ। इस्लाम धर्म के जोड़ों का विवाह इस्लाम धर्म के अनुसार कराया गया। विवाह के दौरान भारी घरातियों और बारातियों की ओर से भारी स...