महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक क्षेत्र के ग्राम रेहरा टोला महुलानी में एक महिला की बुरी तरह पिटाई हुई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को कुछ महिलाएं मिलकर पीट रही हैं। भीड़ लगी है, लेकिन कोई बीच-बचाव नहीं कर रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला राशन लेने के लिए बुधवार की शाम लगभग तीन बजे महुलानी गांव में गई थी। कोटेदार से राशन लेकर वह घर वापस लौट रही थी। इसी समय एक ही घर की चार महिलाओं ने खींचकर उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। एंबुलेंस से महिला को रतनपुर सीएचसी भेजकर इलाज कराया गया। एसएसआई अभिजीत कुमार ने बताया कि तहरीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.