महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के ग्राम भगवत नगर परसिया टोला कुड़ियहवा के एक घर में सोमवार को दिन में भीषण आग लग गई। इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है और दो लोग झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह एवं सीओ अनिरुद्ध पटेल सहित फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। भगवत नगर परसिया टोला कुड़ियहवा स्थित महेंद्र चौधरी के घर में अचानक आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में चार गाड़ियों के साथ लगे फायर सर्विस की टीम को साढ़े तीन घंटे लग गए। इस घटना में रविंद्र (25) पुत्र रामनरायण तथा रिश्तेदार अच्छे लाल (35) पुत्र गोविंद निवासी मनिकौरा गंभीर रूप से झुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.