महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर में संचालित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार को एसडीएम शैलेंद्र गौतम व तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन महिला कर्मी व एक युवक सेंटर के अंदर मिला। वैध पहचान नहीं मिलने पर पूछताछ के लिए चारों को फरेंदा कोतवाली भेज दिया गया। जांच में अनियमितता मिलने के बाद प्रशासन ने स्पा सेंटर को सील कर दिया। इसके पहले भी सेंटर पर छापेमारी हो चुकी है। जांच में स्पा संचालन के लिए वैध लाइसेंस नहीं मिला। तहसील प्रशासन को अवैध ढंग से स्पा सेंटर संचालित करने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने पुलिस टीम के साथ अचानक छापेमारी की। इससे स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम की जांच के दौरान तीन महिला कर्मचारी व एक युवक मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.