महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिटी। जिले में पर्यटन विकास को पंख लगने लगे हैं। यहां अधिक पर्यटकों को लुभाने के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नौ मई को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अध्यक्षता में कार्यशाला होगी। कार्यशाला में जनपद में पर्यटन विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने को लेकर चर्चा होगी। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों व पर्यटन विशेषज्ञों द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अन्तर्गत होटल, रिसार्ट, वेसाइट एमिनिटीज,ढाबा आदि की स्थापना के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित यिा जाएगा। इसमें प्रोत्साहन, लाभ, छूट व अनुदान के विषय में उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी। रोजगार सृजन, पूंजी निवेश, पर्यटन नीति 2022 के लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहां हो रहा पर्यटन विकास पर्यटन विभाग द्वारा जनपद...