महाराजगंज, जनवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पड़ रही भीषण ठंड के कारण सोमवार को कक्षा एक से आठ और 9 व 11 की छात्र-छात्राओं की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालय के लिए लागू रहेगा। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर भीषण ठंड को देखते हुए सोमवार को शिक्षण स्थगित रहेगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.