महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम.। सोनौली थाना क्षेत्र के कुन्सेरवां फ्लाईओवर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लुंबनी से श्रावस्ती जा रही टूरिस्ट बस की चपेट में आने से सोनौली के पहुनी निवासी साइकल सवार इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक मौके से तो निकल गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही चीख पुकार मच गई। कुछ लोगों ने बस का पीछा कर छपवा टोल प्लाजा पर पकड़ लिया।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। भीड़ हादसे को देख आक्रोशित हो गई और बीच सड़क में ही शव को रखकर आवागमन रोक दिया। माहौल बिगड़ता देख तत्काल मौके पर आसपास के थानों की भी पुलिस फोर्स बुला ली गयी। आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा बढ़ता देख एसडीएम नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं सीओ अंकुर कुमार ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.