महाराजगंज, जनवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में एक बार फिर तेंदुए के खौफनाक हमले का मामला सामने आया है। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के जंगल में स्थित वनग्राम कम्पार्ट 24 में तेंदुआ मंगलवार की रात घुस गया। झोपड़ी के घर में अपनी मां के साथ सोई चार साल की मासूम का गला जबड़े में दबोच लिया। शोर करने पर किसी तरह मासूम की जान बची। जिला अस्पताल में मासूम का इलाज चल रहा है। वन ग्राम कम्पार्ट 24 निवासी बिरजू की चार वर्षीय पुत्री शिवानी मंगलवार की रात अपनी मां सोमारी के साथ सोई थी। रात को सुनसान देख जंगल से आया तेंदुआ झोपड़ी फाड़कर अंदर घुस गया। तेंदुए ने बच्ची को गले पर पकड़ लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुन परिजन जग गये और लोग शोर मचाने लगे। शोर मचाने पर तेंदुए ने बच्ची को छोड़ दिया और जंगल में भाग गया। परिजन आनन-फानन में ब...