महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नीट के परिणाम में अपेक्षा के अनुरूप रैंक नहीं आने पर महराजगंज शहर के एक मेधावी छात्र ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। महराजगंज शहर के बिस्मिल नगर वार्ड निवासी सैफुद्दोजा मदरसा में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी कौसरजहां सदर क्षेत्र के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय चौपरिया में शिक्षिका हैं। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद शाकिब सैफ ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया था। नीट की तैयारी के बाद परीक्षा दी थी। शनिवार को नीट का परीक्षाफल आया। इसमें शाकिब को 576 अंक मिले। ऑल इंडिया रैंक 9561 रही। चर्चाओं के अनुसार शाकिब को और बेहतर रैंक आने की उम्मीद थी। यह उसका तीसरा प्रयास बताया जा रहा है और उसने कोटा में भी तैयारी की थी। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन बदहवास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.