महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के महेशपुर महेदिया वन चौकी के निकट शुक्रवार को तेंदुने ने भैंस चरा रहे दो लोगों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में दोनों चरवाहे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली (55) व श्रीधर यादव (30) जंगल से सटे महेशपुर महेदिया वन चौकी के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और दोनों को एंबुलेंस मंगाकर लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.