महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के मुसहर बस्ती कनमिसवा गांव के पास गेहूं के खेत में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ निकल आया। केले के खेत में सिंचाई कर रहे एक किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग उसे बचाने आए तो तीन अन्य युवकों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए पास के खेत में जाकर छिप गया। घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है। जंगल से भटककर आबादी के नजदीक तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। ग्राम कनमिसवा निवासी लक्की राजभर गांव के दक्षिण अपने केले के खेत में सुबह सिंचाई कर रहा था। इस बीच जंगल से भटककर गेहूं के खेत में तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुआ लक्की के ऊपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.