महाराजगंज, जनवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी रोड स्थित भरवालिया पुल के पास गन्ने के खेत से 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) बरामद की गईं। यह कार्रवाई सोमवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर खुर्द मनीष पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर खेत में छिपाकर रखी गई ई-सिगरेट की बड़ी खेप को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में एक ई-सिगरेट की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1600 रुपये आंकी गई है, जिससे बरामद माल की कुल कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार खेप नेपाल सीमा पार से लाकर तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.