महाराजगंज, मई 5 -- पनियरा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरकटहा के तरकुलहिया टोला पर पट्टीदारों से जमीन के विवाद में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद रविवार को मामला बिगड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव गांव लाकर आरोपी के दरवाजे के सामने गड्ढा खोदकर उसमें दफनाने की कोशिश की। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नरकटहा के तरकुलहिया टोला की 50 वर्षीया मनरावती देवी पत्नी बाल्मीकि निषाद की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। शनिवार को शव गांव लाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर कुछ माह पूर्व उसके पट्टीदार ने मारपीट कर मनरावती को घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.