महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव में इस बार आधी आबादी की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। महोत्सव स्थल पर स्थापित होने वाले पिंक पुलिस बूथ से महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इस बूथ की प्रभारी से लेकर सुरक्षा स्टाफ तक सभी पदों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। महोत्सव परिसर में पिंक पुलिस बूथ की स्थापना की जा रही है। यह पिंक पुलिस बूथ महिलाओं के लिए सुरक्षित संवाद और सहायता का केंद्र बनेगा। इस बूथ पर तैनात महिला पुलिस कार्यक्रम स्थल परिसर में गश्त करेंगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चौकसी भी बढ़ाएंगी। महिलाओं की सूचना पर फास्ट रिस्पा...