महाराजगंज, नवम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भव्यता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर महराजगंज महोत्सव अब अपने प्रभाव विश्लेषण के चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रशासन ने आयोजन के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक असर का व्यापक मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इस दिशा में पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, संस्कृति, नगर विकास और पुलिस विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि यह समझा जा सके कि महोत्सव ने जिले की अर्थव्यवस्था, पर्यटन वृद्धि, हस्तशिल्प प्रोत्साहन और जनभागीदारी पर क्या असर डाला? महराजगंज महोत्सव इस बार पहले से अधिक भव्य और नव्य स्वरूप में आयोजित हुआ था। इस आयोजन ने स्थानीय व्यवसायों और पर्यटन को नई गति दी। शिल्पग्राम, फूड कोर्ट और कला प्रदर्शनियों में स्थानीय हस्तशिल्पियों, व्यंजनों और उद्यमियों को मंच मिला। महोत्सव के दौरान हैंडीक्राफ्ट, कृषि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.