महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा केंद्र की मान्यता मिली है। इस केंद्र पर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अतिरिक्त पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन में स्नातक की मान्यता प्राप्त हुई है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का शिक्षण केन्द्र स्थापित हो गया है, जिसका कोड 48064 है। इस केन्द्र की स्थापना हो जाने से कामकाजी स्त्री और पुरुषों सहित जो नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए कुछ पाठ्यक्रम उपलब्ध हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...