महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसबी के उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय डॉ. एनके प्रसाद मंगलवार को महराजगंज पहुंचे। एसएसबी मुख्यालय का भ्रमण कर उन्होंने परिसर का जायजा लिया। उपलब्ध व्यवस्था को देखा। उन्होंने वाहिनी चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना की। भ्रमण के बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उप महानिरीक्षक ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने जवानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम करने तथा दैनिक आहार में पोषणयुक्त मोटे अनाज श्री अन्न को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने जवानों की सेवाभावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.