महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के लक्ष्मीपुर की एतिहासिक धरोहर ट्राम वे इंजन को ले जाने के लिए सोमवार की सुबह अधिकारियों की टीम पहुंच गई।सूचना पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक धरोहर लोगों के बीच से जाने का गम चेहरे पर साफ झलक रहा था। कुछ दिन पूर्व लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया था। लेकिन अब वह सौ वर्षों पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उनके बीच से रुखसत होने लगी है। ब्रिटिश हूकूमत द्वारा स्थापित ट्राम वे परियोजना के दो इंजन यहां से दूर हो रहे हैं। म्यूजिम एवं संचालन की उम्मीद क्षेत्र के लोगों के लिए सपना साबित हो रहा है। रेल प्रशासन द्वारा लगभग एक वर्ष से ट्राम वे को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई चल रही थी। पिछले दिनों इंजन लेने पहुंचे अधिकारियों को लोगों के आक्रोश के कारण बैरंग लौटना पड़ा था। बीते...