महाराजगंज, मई 22 -- कोल्हुई (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में ठगी का अलग तरह का मामला सामने आया है। इस गांव की एक महिला पति के साथ मिलकर गिरोह बनाकर फर्जी शादी के ऐप के माध्यम से लोगों से ठगी कर रही थी। महिला लोगों को झांसे में लेकर सात महीने में 25 शादियां कर चुकी है। उसे राजस्थान की पुलिस ने हाल ही में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। हालांकि, महराजगंज पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स की शादी नौतनवा क्षेत्र की एक युवती से वर्ष 2018 में हुई। पहले ही रिश्तेदारी होने के कारण दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती ने घर से भागकर शादी की थी और कुछ दिन बाद दोनों गांव में आकर रहने लगे। एक साल बाद ससुराल वाल...