गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज। बाल श्रम विमुक्ति के लिए गठित धावा दल ने बुधवार को मेन रोड महम्मदपुर में स्थित एक होटल में मजदूरी करते हुए एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। उक्त धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिधवलिया, हथुआ, मांझा एवं पंचदेवरी के साथ संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि कि संबंधित श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजक के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.