सीवान, अक्टूबर 17 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदा गोली कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। महाराजगंज के पुलिस इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार की शाम पुलिस ने ढ़ोल - नगाड़े के साथ आरोपितों के गांव पहुंच लोगों के बीच इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने आरोपितों के घर के दरवाजे पर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को चिपकाया। मालूम हो कि पिछले सात सितंबर को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान गोली मार कर दो लोगों (पिता - पुत्र) को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसमें वीरेन्द्र सिंह और उसके पुत्र विवेक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में घायल पिता- पुत्र की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पहले पुत्र विवेक कुमार सिंह की मौत हुई उसके बाद पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.