हाजीपुर, फरवरी 9 -- महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे ग्रामीण, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग महनार। संवाद सूत्र हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के अंतर्गत महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल स्थित रेलवे गुमटी संख्या 27 को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे और रेलवे प्रशासन के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गुमटी संख्या 27 से होकर प्रधानमंत्री सड़क गुजरती है,जो महनार, बिदुपुर, हाजीपुर होते हुए पटना को जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद रेलवे प्रबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण ढाले को बंद करने का निर्णय जनहित के खिलाफ बताया जा रहा है। - वैकल्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.