हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद महनार के देशराजपुर वार्ड संख्या 26 में शुक्रवार दोपहर अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। आसमान में उठते धुएं और लपटों को देख स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग इतनी तेज थी कि विधवा कविता देवी और कुनकुन पासवान के घर मिनटों में जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। हादसे के समय दोनों परिवार श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए घर से बाहर थे। यही कारण रहा कि इस भीषण अगलगी में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की शुरुआत अचानक मकान के एक कोने से हुई, जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पानी और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई। करीब आधे घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.