हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- महनार, संवाद सूत्र केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारापुर में गुरुवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार विद्यालय को तिथि भोजन के लिए चयनित किया गया था। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों में पोषाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक भोजन की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी द्वारा योजनागत उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ हुई। इसके बाद छात्रों के बीच एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा तैयार विशेष भोजन पूरी, सब्जी और खीर परोसा गया। विद्यालय परिसर में बच्चों की उत्सुकता और प्रसन्नता स्पष्ट झलकती रही। विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.