हाजीपुर, जनवरी 1 -- महनार । संवाद सूत्र महनार-जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क पर महनार थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर पंचायत में गुरुवार को सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अनियंत्रित टेंपो की जोरदार टक्कर से युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में घायल युवक की पहचान सरमस्तपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रमोद चौधरी के पुत्र शिव कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिव कुमार अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान जंदाहा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टेंपो के चालक का संतुलन बिगड़ा और टेंपो ने शिव कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.