हाजीपुर, अक्टूबर 28 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में लोक आस्था के महान पर्व छठ व्रत का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठ व्रत के दौरान महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के साथ-साथ विभिन्न तालाबों, नहरों और कृत्रिम तालाबों में लोगों ने डूबते एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। महनार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के किनारे हसनपुर, मजलिसपुर आदि के साथ ही महनार नगर क्षेत्र में बाजार घाट, जहाज घाट, फतेहपुर कमाली, देशराजपुर आदि गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर और प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। लोगों ने प्रकृति के इस पावन पर्व को आस्था और उल्लास के वातावरण में मनाया। छठ व्रत के अवसर पर भगवान भास्कर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.