हाजीपुर, जून 17 -- महनार। संवाद सूत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महनार में पूर्व के नगर इकाई को भंग कर नये कमेटी का गठन किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद यादव व प्रखंड संयोजक विशाल कुमार सोनी ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र व समाज का सम्मान हो या फिर छात्र हित की बात हो हमेशा से आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। छात्रों को इस संस्था से जुड़कर स्टूडेंट आर्मी की तरह कार्य करनी चाहिए। मौके पर पूर्व नगर इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। इसमें सर्वसम्मति से पुनीत कुमार सिंह को प्रखंड संयोजक, पिंटू यादव को सह संयोजक, सन्नी गुप्ता को नगर मंत्री, प्रधांशु यादव व किशन साह को नगर सह मंत्री, अमन सहनी को कोषाध्यक्ष, अमरेश भारती को नगर कार्यालय मंत्री, रौशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.